Muzaffarpur News: सीएम का कार्यक्रम: सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेंगे शहर के चार रास्ते
Muzaffarpur News: - सीएम कार्यक्रम को लेकर जारी हुआ यातायात प्लान - चार जगहों पर की

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री के मुजफ्फरपुर जिला में परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिले में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। रविवार को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चार रास्ते बंद किए गए हैं। वहीं, अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक डायवर्ट करने के साथ बड़ी संख्या में इसके क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारी व जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।
हालात की निगरानी
इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है। इस सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व जवान सोशल मीडिया पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना सत्यता जांचे भड़काऊ, आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह शेयर न करें।
बंद रहेंगे ये चार मार्ग:
1. दादर पुलिस लाइन चौक से लक्ष्मी चौक जाने वाली सड़क
2. लक्ष्मी चौक से पुलिस लाइन जाने वाली सड़क
3. रानीसती मंदिर सिकंदरपुर चौक से सिकंदरपुर स्टेडियम जाने वाली सड़क
4. कर्बला चौक से सिकंदरपुर स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क
यहां पार्किंग व्यवस्था:
बसों की पार्किंग: कार्यक्रम स्थल आने वाली बसों की पार्किंग चांदनी चौक-बैरिया गोलंबर-लक्ष्मी चौक होते हुए सिकंदरपुर स्टेडियम में होगी।
वीआईपी वाहनों की पार्किंग: एमआईटी प्रवेश द्वार गेट संख्या-01 से प्रवेश कर दाहिनी ओर स्थित मैदान में।
सामान्य वाहनों की पार्किंग : ग्रामीण एसपी आवास से पहले स्थित सीपीडब्लूडी मैदान में। वी-मार्ट बैरिया या किडनी अस्पताल की ओर से वाहनों का होगा पार्किंग में प्रवेश।
अतिरिक्त पार्किंग: झिटकियां रोड और मार्बल गली में भी अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
अन्य जरूरी हिदायतें :
- एंबुलेंस, अग्निशमन और अन्य आपातकालीन वाहनों के लिए मार्ग खुला रहेगा।
- परीक्षार्थी अपना वैध एडमिट कार्ड दिखाकर संबंधित मार्ग से आ-जा सकेंगे।
- वाहन चालकों से पुलिस ने अपील की है कि पार्किंग स्थल पर ही वाहन लगाएंगे
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


