पाबंदी के आदेश के दो दिन बाद भी नहीं बना वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान
मुजफ्फरपुर में दो प्रमुख पुलों पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लग गई है। डीएम के आदेश पर दादर पुल पर हाइटगेट का निर्माण हो रहा है, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होगी। चांदनी चौक और सदातपुर मोड़ पर वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के दो प्रमुख पुलों बूढ़ी गंडक नदी के दादर और इमलीचट्टी स्थित माड़ीपुर आरओबी पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक के आदेश के बाद भी कोई वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान नहीं बन सका है। डीएम सुब्रत कुमार सेन के आदेश पर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम दादर पुल पर हाइटगेट निर्माण का कार्य शुरू किया है। हाइटगेज का काम पूरा होने पर बड़े वाहन का परिचालन इस रास्ते रुक जाएगा। इसके बाद चांदनी चौक और सदातपुर मोड़ पर गाड़ियों का दबाव बढ़ेगा, जिसको नियंत्रित करना ट्रैफिक और परिवहन विभाग के लिए चुनौती होगा。
ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन
दरअसल, अभी बड़ी संख्या में भारी वाहनों का परिचालन बैरिया से दादर पुल होते जीरोमाइल की ओर होता है। वहां दरभंगा-सीतामढ़ी की गाड़ियां इसी रास्ते बैरिया आती है। अब रोक लगने के बाद चांदनी चौक से सदातपुर मोड़ तक गाड़ियों की संख्या बढ़ जाएगी। पहले से ही सदातपुर मोड़ दिन में आठ से 10 घंटे जाम रहता है।
पुलों का सुरक्षा ऑडिट
मालूम हो कि आईआईटी पटना की टीम ने 60 मीटर से अधिक लंबे पुल का सुरक्षा ऑडिट किया था। इसमें मुजफ्फरपुर के दादर, माड़ीपुर समेत चार पुलों को खतरनाक बताते हुए तत्काल परिचालन रोकने को कहा था। इसके बाद डीएम ने पुल निर्माण निगम को हाइटगेज लगाने का आदेश दिया।
यातायात व्यवस्था की निगरानी
इधर, ट्रैफिक डीएसपी अभिजीत अलकेश ने बताया कि यातायात व्यवस्था के बदलाव को लेकर निर्देश नहीं मिला है। वे खुद इसका निरीक्षण कर प्लान तैयार करेंगे। किसी भी सूरत में यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देंगे।
गाड़ियों की संख्या में वृद्धि
हर दिन गुजरती हैं एक हजार से अधिक गाड़ियां:
दादरपुल से जीरोमाइल होते हुए सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी के साथ पूर्णिया, पश्चिम बंगाल और असम के लिए एक हजार से अधिक बसें निकलती हैं। इसके अलावा बाजार समिति होने के कारण बड़ी संख्या में ट्रकों का आवगमन होता है। ऐसे में दादर पुल के बंद होने से ट्रक और बसों को जीरामाइल पहुंचने के लिए करीब सात से 10 किमी की दूरी बढ़ जाएगी।
माड़ीपुर आरओबी पर हाइटगेज
इधर, दादर पुल पर हाइटगेज लगाने के बाद माड़ीपुर आरओबी पर हाइटगेज लगाने का काम होगा। हालांकि, इस पुल की मरम्मत के लिए रेलवे ने राशि भी आवंटित कर दी है। रिपेयरिंग के लिए एजेंसी की तलाश की जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


