लखनऊ में कॉनकोर्स लांचिंग को लेकर मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का रास्ता बदला
उत्तर रेलवे ने लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लांचिंग के लिए 40 दिनों का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और कुछ का रूट बदल दिया गया है। मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस का रूट भी बदला गया है, जिससे यह ट्रेन लखनऊ स्टेशन से नहीं गुजरेगी।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स लांचिंग को लेकर आरएलडीए ने 40 दिनों का ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक लिया है। इसे लेकर उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। कई के परिचालन का रास्ता बदल दिया है। इस क्रम में 19054/19053 मुजफ्फरपुर-सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के परिचालन रास्ते को छह फेरों के लिए बदल दिया गया है।अधिसूचना के मुताबिक 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 17, 24 व 31 मई, 7, 14 व 21 जून को अपने नियमित रूट बाराबंकी, लखनऊ, मनकनगर से नहीं चलेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, मलहौर, एशबाग, कानपुर सेंटर होकर चलेगी। इस दौरान लखनऊ स्टेशन से नहीं गुजरेगी।
इस स्टेशन का अस्थायी ठहराव इस अवधि में एशबाग और बादशानगर में दिया गया है।वहीं 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15, 22, 29 मई, 5, 12 व 19 जून को बदले रूट कानपुर सेंट्रल, एशबाग, मलहौर व बाराबंकी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन इस दौरान बादशाहनगर व एशबाग में रुकेगी। लखनऊ नहीं जाएगी।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


