हाजीपुर में आज से गर्डर लांचिंग, 15 ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बदली

Dec 22, 2025 01:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

हाजीपुर जंक्शन पर सोमवार से फुट ओवरब्रिज के गर्डर की लांचिंग होगी। इसके लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की अनुमति दी गई है। यह ब्लॉक तीन-तीन घंटे का होगा। मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 15 ट्रेनों का परिचालन बदल दिया गया है, जिसमें कुछ ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है।

हाजीपुर में आज से गर्डर लांचिंग, 15 ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बदली

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। हाजीपुर जंक्शन पर सोमवार से फुट ओवरब्रिज के गर्डर की लांचिंग की जाएगी। इसको लेकर पूमरे ने दो दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की अनुमति दी है। यह ब्लॉक तीन-तीन घंटे का होगा। सोमवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे और बुधवार को दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसको लेकर मुजफ्फरपुर से गुजरने वाली 15 ट्रेनों की परिचालन व्यवस्था बदली गई है। इसके तहत सोमवार को तीन ट्रेनों को री-शेड्यूल किया है। वहीं, बुधवार को छह ट्रेनों को री-शेड्यूल और छह ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाने का निर्णय लिया है।

पूमरे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, सोमवार को 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी जोबगनी से 2.20 घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं, देवरिया-सोनपुर पैसेंजर देवरिया से 2.20 घंटे और 63305 कटिहार-सोनपुर पैसेंजर कटिहार से दो घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं, बुधवार को 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर से दो घंटे, 14673 जयनगर अमृतसर 2.35 घंटे, 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बरौनी से 2.15 घंटे, 13211 जोगबनी-दानापुर इंटरसिटी जोगबनी से डेढ़ घंटे की देरी से चलेगी। 75219 देवरिया-सोनपुर देवरिया से डेढ़ घंटे, 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस थावे से एक घंटे की देरी से खुलेगी। वहीं 18181 टाटा-थावे एक्सप्रेस दानापुर व सोनपुर मंडल, 15708 अमृतसर कटिहार दो घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस 1.40 घंटे, 12562 स्वतंत्रता सेनानी 50 मिनट रोक-रोककर चलेगी। जबकि, 15516 दानापुर-नरकटियागंज इंटरसिटी 20 मिनट और 19483 अहमदबाद-सहरसा एक्सप्रेस 1.15 घंटे दानापुर मंडल में रुक-रुककर चलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।