
धनतेरस पर ट्रैफिक अलर्ट! आज रात 1 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री बैन
संक्षेप: धनतेरस पर बाजार में भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए 150 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर में पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है...
धनतेरस पर शनिवार को बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यह रोक देर रात एक बजे तक रहेगी। इसके साथ ही ट्रैफिक कंट्रोल को शहर के 44 ट्रैफिक पोस्ट पर दो शिफ्ट में 150 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। अखाड़ाघाट पुल पर जाम न फंसे, इसके लिए दोनों तरफ ट्रैफिक पुलिस मुस्तैद रहेगी। सरैयागंज टावर चौक से छाता बाजार की ओर किसी भी तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। शहर के सभी एंट्री प्वाइंट बैरिया, जीरोमाइल, भगवानपुर, गोबरसही, रामदयालु, कच्ची-पक्की, चांदनी चौक, जेल चौक से शहर में भारी वाहनों के सुबह से ही प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था
शहर में खरीदारी करने आने वालों के लिए पांच जगह गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है। इनमें एलएस कॉलेज कैंपस, खुदीराम बोस स्टेडियम, जिला स्कूल मैदान, आरडीएस कॉलेज कैंपस और डीएन हाई स्कूल शामिल है।
यहां रहेगी विशेष चौकसी
शहर के अघोरिया बाजार, छाता बाजार, अखाड़ाघाट रोड, मोतीझील, सरैयागंज टावर, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, गोबरसही, हरिसभा, गोला रोड, माड़ीपुर, छाता चौक, कलमबाग चौक, जीरोमाइल, यादव नगर, डीएम आवास मोड़, इमलीचट्टी, जूरन छपरा में विशेष चौकसी रहेगी।
इन रास्तों पर एकतरफा परिचालन
पूर्व से जिन रास्तों पर एकतरफा वन-वे ट्रैफिक नियम लागू है, वहीं नियम लागू होगा। सरैयागंज टावर से बाबा गरीबनाथ मंदिर होते हुए सोनारपट्टी तक सड़क वन वे रहेगी। केदारनाथ रोड से कल्याणी व मोतीझील की ओर गाड़ियां जा सकेगी पर जवाहरलाल रोड से नहीं जाएगी। एलाइट होटल मोड़ से टावर जाने वाली गाड़ियां सूतापट्टी मेन बाजार होते मस्जिद मोड़ के पास से टावर रोड में जाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




