जीवन अनमोल, यातायात नियमों का पालन करें : एसएसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कुढ़नी में तुर्की हाईस्कूल में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और नियमों का पालन करना आवश्यक है। बच्चों को दस लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। सड़क हादसे का जिक्र करते हुए सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की गई।

जीवन अनमोल, यातायात नियमों का पालन करें : एसएसपी

कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवददाता। तुर्की हाईस्कूल में शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एसएसपी ने कहा कि जीवन अनमोल है। यातायात नियमों का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों से अभिभावकों के साथ दस लोगों को यातायात के नियमों को लेकर जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने रेवा रोड में पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत का जिक्र किया। बताया कि हेलमेट पहने होते तो जान बच जाती। उन्होंने सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की। इस मौके पर ट्रैफिक डीएसपी महेश चौधरी, तुर्की प्रभारी पंकज कुमार, एचएम राहुल कुमार रंजन आदि थे। 

जनसंवाद में कई समस्याओं का समाधान : इधर, एसएसपी ने तुर्की थाना पर जनसंवाद किया। क्राइम कंट्रोल एवं अन्य समस्याओं पर जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान कई समस्याओं का समाधान किया गया। मुजफ्फरपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि महेश राय, लोजपा के प्रदेश महासचिव सह सांसद प्रतिनिधि संजय पासवान, मुखिया प्रतिनिधि श्रीकांत प्रसाद, सुमंगल सहनी, शंकर चौधरी, सरपंच रमेश सहनी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नवीन यादव, रामप्रवेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सोनेलाल यादव, शंकर कुशवाहा, डीएसपी अनिमेष ज्ञानी, थाना प्रभारी पंकज सिंह आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।