Muzaffarpur News: सोमवारी के लिए बदली यातायात व्यवस्था, रूट चार्ट जारी
Muzaffarpur News: तीसरी सोमवारी पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। तीसरी सोमवारी पर कांवरियों और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला ट्रैफिक पुलिस ने नई यातायात व्यवस्था लागू की है। सोमवार को बाइक से आने वाले श्रद्धालु मधौल से न्यू बाईपास होते हुए गोबरसही के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके साथ ही न्यू बाईपास से शहर की ओर आने वाले अन्य वाहन भी गोबरसही के रास्ते ही आगे बढ़ेंगे।इसके साथ ही मधौल लीची स्टैचू से रामदयालु गुमटी की किसी भी प्रकार के वाहन के जाने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, आपातकालीन वाहनों को जरूरत के अनुसार छूट रहेगी। छह स्थानों पर बनाए गए पार्किंग:मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों के लिए शहर में छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
इसमें मुजफ्फरपुर क्लब मैदान, इमलीचट्टी बस स्टैंड, बीबी कॉलेजिएट स्कूल, आरडीएस कॉलेज मैदान, रामदयालु रेलवे स्टेशन, एलएस कॉलेज का मैदान शामिल है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी बाइक या दोपहिया वाहन केवल चिह्नत पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

