Muzaffarpur News: ट्रैक्टर की ठोकर से ट्रांसफॉर्मर व पोल क्षतिग्रस्त
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुशहरी में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के पोल में जोरदार ठोकर मारी, जिससे ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। दुर्घटना की आवाज से ग्रामीण जाग गए और घटना की सूचना पुलिस और बिजली विभाग को दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने अस्थायी सुधार किया। ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। रजवाड़ा हाट के समीप गुरुवार अहले सुबह मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बिजली के पोल में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि ग्रामीणों की नींद खुल गई, जब तक लोग पहुंचे ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने मुशहरी थाना और बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त पोल को अस्थायी रूप से ठीक कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। बिजली विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार को नया पोल गाड़ कर स्थायी व्यवस्था कर दी जाएगी। इधर, कनीय अभियंता राकेश कुमार भारती ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक व चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।


