Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTractor Accident Injures Schoolgirl Amid Protests Against Illegal Mining in Mushahri
मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक छात्रा को मारी टक्कर, घायल

मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक छात्रा को मारी टक्कर, घायल

संक्षेप:

मुशहरी में रजवाड़ा ढाब से मिट्टी खनन कर रहे तेज गति के ट्रैक्टर ने एक छात्रा अंजलि कुमारी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेरकर विरोध जताया। घटना के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया। स्थानीय लोग अवैध खनन के खिलाफ भी आक्रोशित हैं।

Dec 16, 2025 07:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुशहरी, हिसं। रजवाड़ा ढाब से मिट्टी खनन कर तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मंगलवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय की एक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्रा की साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा की पहचान श्रवण सहनी की पुत्री अंजली कुमारी (12) के रूप में हुई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक हंगामा किया। पुलिस ने मशक्कत से लोगों को शांत कराया। हंगामा कर रहे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को घेर लिया। ग्रामीणों की सूचना पर सबसे पहले डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। उन लोगों ने घायल को इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ग्रामीणों ने बताया कि घायल छात्रा अंजलि उक्त विद्यालय में सातवीं में पढ़ती है। वह स्कूल जा रही थी, तभी यह घटना हुई। पुलिस ने लोगों को शांत कर इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी। अवैध खनन का किया जोरदार विरोध : ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रजवाड़ा ढाब से बड़े पैमाने पर खनन माफियाओं द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। खनन विभाग और मुशहरी पुलिस चुप्पी-साधे बैठी है। मिट्टी खनन से बड़े पैमाने पर धूल उड़ती है, जिससे आसपास के लोग खांसी और एलर्जी की समस्याओं में परेशान हैं। अवैध खनन में जुटे वाहनों से रजवाड़ा से रोहुआ के बीच कई बार बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, मगर हमेशा मामले को प्रशासन टाल देता है।