पारू में बुधवार को रालोसपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार में शिक्षा का स्तर सबसे खराब हुआ है। राजनीतिक चमकाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने साइकिल, पोषाक वितरण किया। सुखी सम्पन्न लोग निजी शिक्षा या सूबे से बाहर की व्यवस्था पर निर्भर हैं। लेकिन गरीब के बच्चे आज भी खिचड़ी पर आश्रित हैं। जब तक सूबे में महागठबंधन की सरकार नहीं बनती तब तक बिहार का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता।
मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार कुशवाहा, मुन्ना तिवारी, सत्यनारायण गुप्ता, नारायण साह, मो आस महम्मद, उमानाथ उपाध्याय, जितेन्द्र भारती, सुरेंद्र भगत, रामप्रवेश पासवान, जलधर महतो, धर्मनाथ चौधरी, शैलेन्द्र दास आदि थे।