ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरबूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत

बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने व धरातल पर लोगों से पकड़ बनाने की आवश्यकता है। वैसे सरकार के कार्यकलापों से आम जनता में संतोष है। 2019 में फिर से आम जनता भाजपा को सरकार में लाएगी। लोकसभा चुनाव के...

बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 07 Aug 2018 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने व धरातल पर लोगों से पकड़ बनाने की आवश्यकता है। वैसे सरकार के कार्यकलापों से आम जनता में संतोष है। 2019 में फिर से आम जनता भाजपा को सरकार में लाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रखंड के बोचहां स्थित बैल बाजार के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली बैठक को संबोधित करते हुए यह बातें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक बेबी कुमारी ने कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। प्रत्येक बूथ पर जाकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। इस मौके पर डॉ. श्रीकांत सहनी अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसका सभी सदस्यों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी अशोक कुमार झा, रामेश्वर पासवान, राजीव मिश्र ने भी अपने-अपने मार्गदर्शन दिए व संगठन की मजबूती पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी व संचालन गौरीशंकर सिंह ने किया।मौके पर नीतेश्वर प्रसाद यादव, चंद्र भूषण पांडे, सकलदेव सहनी, रामकरण सहनी, भाग नारायण कुमार, डॉ. श्रीकांत सहनी, हरे राम मिश्र, सकलदेव सहनी, गणेश मिश्र, दिलीप कुमार सिंह व अजीत कुमार सहित दर्जनों मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें