ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपृथ्वी को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा

पृथ्वी को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा

पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाना होगा। पर्यावरण असंतुलन को ठीक करने का यही एक बड़ा माध्यम है। अगर पर्यावरण को संतुलित नहीं किया गया तो मनुष्य का अस्तित्व खत्म हो...

पृथ्वी को बचाना है तो पेड़ लगाना ही होगा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 16 Sep 2018 09:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पृथ्वी को बचाने के लिए पेड़ लगाना होगा। पर्यावरण असंतुलन को ठीक करने का यही एक बड़ा माध्यम है। अगर पर्यावरण को संतुलित नहीं किया गया तो मनुष्य का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। आज सड़क पर लाखों गाड़ियां दौड़ने लगी हैं। इससे प्रदूषण खतरनाक स्तर पर है। ये बातें वरीय शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण शाह ने रविवार को नवयुवक समिति ट्रस्ट में कही। वे यहां हेल्पिंग हैंड की ओर से स्वास्थ्य व पर्यावरण विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जितनी बीमारियां हो रही है उसमें 80 फीसदी प्रदूषण के कारण हो रही है। यह अभी खतरे की घंटी है। अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ा तो आने वाले दिनों में ऐसी बीमारी होगी जिसका इलाज करना मुश्किल हो जाएगा। संचालन व संयोजन संस्था के प्रो. श्रीप्रकाश ने किया। मौके पर कई शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें