ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरतिरहुत के लाल ने किया कमाल, डांस दिवाने का बना विजेता

तिरहुत के लाल ने किया कमाल, डांस दिवाने का बना विजेता

इरादे नेक हो तो सपने भी साकार होते हैं। शनिवार को इसे चरितार्थ कर दिखाया चकिया निवासी आलोक ने। साहेबगंज रोड निवासी दीपक साव व ज्योति देवी के लाडले ने चर्चित डांस शो डांस दिवाने को जीत अपनी प्रतिभा का...

तिरहुत के लाल ने किया कमाल, डांस दिवाने का बना विजेता
एक संवाददाता,चकिया (पू.च.)Sun, 16 Sep 2018 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इरादे नेक हो तो सपने भी साकार होते हैं। शनिवार को इसे चरितार्थ कर दिखाया चकिया निवासी आलोक ने। साहेबगंज रोड निवासी दीपक साव व ज्योति देवी के लाडले ने चर्चित डांस शो डांस दिवाने को जीत अपनी प्रतिभा का लोहा चम्पारण सहित पूरे भारत में मनवाया है।

आलोक कलर्स चैनल पर शनिवार व रविवार को दिखाये जाने वाले रियलिटी शो डांस दिवाने में विजेता चुना गया। महज सात साल के आलोक अपने करिश्माई नृत्य से शो में मौजूद सभी प्रतिभागियों पर भारी पड़ा। उसकी प्रशंसा फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों ने भी की थी। अक्षय कुमार, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बड़े सितारे उसकी नृत्य कला के कायल हैं। महज तीन साल की उम्र से करतबों और नृत्य में उसकी गहरी रुचि को देखते हुए माता-पिता उसे कोलकाता ले गए। वहां नृत्य निर्देशक विकास साह ने उसे नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा दी। उसे निखारने में उसके प्रशिक्षक विकास साह का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्ष 2016 में जी बंगला पर आने वाले शो ‘डांस बंग्ला डांस का विजेता भी रह चुका है। 2017 में लिटिल चैम्प शो में भी उसने मेधा राउंड तक पहुंच सबको चौंका दिया था। शो का विजेता बनने पर आलोक को आयोजकों द्वारा 15 लाख रुपए का चेक दिया गया। चेक अभिनेत्री व क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, माधुरी दीक्षित व अभिनेता वरूण धवन ने भेंट किया। माधुरी दीक्षित ने दिया घर :शो की जज रहीं माधुरी दीक्षित अपने फेवरेट कंटेस्टेंट आलोक साव को ‘छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहकर बुलाती हैं। उन्होंने शो पर अपने साथी जज शशांक खेतान व एंकर अर्जुन बिजलानी से विचार विमर्श किया। तीनों ने आपसी सहमति से आलोक को कोलकाता में 10 लाख रुपये का घर खरीदकर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें