Muzaffarpur News: रग्बी में तिरहुत प्रमंडल को कांस्य पदक
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: नालंदा के बिहारशरीफ स्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित एसजीएफआई राज्यस्तरीय अंडर-19 रग्बी प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने कांस्य पदक जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 20-0 से हराया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों और टीम के प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। नालंदा के बिहारशरीफ स्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) राज्यस्तरीय अंडर-19 रग्बी प्रतियोगिता में तिरहुत प्रमंडल की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम ने मुंगेर प्रमंडल को 20-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों में सुजाता कुमारी, पायल कुमारी, पूजा कुमारी, सलोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, विद्या कुमारी, सुतुल कुमारी, मधु कुमारी, रोशनी कुमारी, वंदना कुमारी, खुशबू कुमारी शामिल थीं। इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद, सचिव मुकेश सिंह, टीम कोच रंजेश कुमार एवं शारीरिक शिक्षक विकास वैभव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।


