मिशन मोड में करें जनसंख्या नियंत्रण का काम: आयुक्त

Mar 13, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता बताई और कहा कि फैमिली प्लानिंग समाज के भविष्य की नींव है। आयुक्त ने सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने के लिए प्रेरित किया और 100 हेल्थ वॉरियर्स को सम्मानित किया।

मिशन मोड में करें जनसंख्या नियंत्रण का काम: आयुक्त

मुजफ्फरपुर प्रमुख संवाददाता। तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने गुरुवार को मझौलिया स्थित एक निजी होटल में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व कर्मियों से कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए सभी को मिशन मोड में काम करना होगा ताकि फैमिली प्लानिंग की सुविधाएं हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि फैमिली प्लानिंग केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आयुक्त ने कहा कि आने वाले समय में तिरहुत प्रमंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विभाग के हर स्तर पर एक्टिव सहयोग और अकाउंटेबिलिटी अपेक्षित है।आयुक्त

ने कहा कि इस कार्यक्रम की सफलता केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने आशा और कम्युनिटी हेल्थ वर्कर्स को इस मिशन की रीढ़ बताते हुए आह्वान किया कि ‘सीमित परिवार, सुखी परिवार’ के मैसेज को जन-आंदोलन का रूप देने की जरूरत है। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए प्रमंडल के सभी जिलों को निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने को प्रेरित किया। समारोह के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में महिला व पुरुष नसबंदी, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी और अंतरा सूई के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 हेल्थ वॉरियर्स को आयुक्त ने सम्मानित किया। इसके अलावा आरएडी कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक विभू तिवारी को भी सम्मानित किया गया।पुरस्कृत होने वालों में मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, वैशाली, शिवहर एवं सीतामढ़ी जिलों के सीएस से लेकर जमीनी स्तर पर कार्यरत आशा तक शामिल रहीं। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग करने वाले डेवलपमेंट पार्टनर पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।