6770 बिना टिकट यात्रियों से वसूले 55.50 लाख

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में समस्तीपुर मंडल द्वारा टिकट जांच अभियान चलाया गया। विभिन्न स्टेशनों पर 6770 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया, जिनसे ₹55.50 लाख का जुर्माना वसूला गया। इस अभियान में 254 टिकट जांच कर्मियों और रेलवे सुरक्षा बल ने भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के लिए कई जांचें की गईं।

6770 बिना टिकट यात्रियों से वसूले 55.50 लाख

मुजफ्फरपुर, वसं। समस्तीपुर मंडल की ओर से बुधवार को महत्वपूर्ण रेलखंडों एवं स्टेशनों पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा व पूर्णिया कोर्ट सहित विभिन्न स्टेशनों एवं रेलखंडों पर जांच की गई। इस दौरान 6770 बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे ₹55.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।इस विशेष जांच अभियान में 254 टिकट जांच कर्मियों (टीटीई) के साथ रेलवे सुरक्षा बल व वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रैल से मई तक में बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने के उद्देश्य से नियमित टिकट जांच के अलावे 81 किलाबंदी जांच, 44 स्पॉट चेक, 16 मेगा चेक, एक लाल गाड़ी चेक, पांच बस रेड तथा पांच मजिस्ट्रेट टिकट जांच अभियान चलाये गये।

इस अवधि में कुल 1.86 लाख बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे ₹13.89 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।