होली पर सफर कठिन, 80 फीसदी आरक्षित टिकट पर दलालों का कब्जा

Feb 09, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर में होली के लिए ट्रेन टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन 80 प्रतिशत टिकट दलालों के हाथों में जा रहे हैं। यात्रियों को कन्फर्म टिकट पाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे 1410 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करेगा, लेकिन तत्काल टिकटों की उपलब्धता में कमी है।

होली पर सफर कठिन, 80 फीसदी आरक्षित टिकट पर दलालों का कब्जा

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली तीन और चार मार्च को है, लेकिन ट्रेनों में टिकटों की बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। महज 50 सेकेंड में 80 प्रतिशत कन्फर्म टिकट दलालों के हाथ चले जाते रहे हैं। शेष 20 प्रतिशत टिकट ही आमजन के लिए बच रही है। उसके बाद वेटिंग टिकटों की मारामारी शुरू हो जा रही। इससे होली में एक बार फिर दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व अन्य राज्यों से भी मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी के लिए कन्फर्म टिकट का टोटा पड़ गया है। होली में घर आने और वापस जाने वाले कामगार, नौकरीपेशा लोग परेशान हैं।

वहीं होली पर आने वाले लोगों को अभी से ही लौटने तक के लिए टिकट नहीं मिल रहे हैं। इसे लेकर भी वे अधिक परेशान हैं। जल्द जारी होगी विशेष ट्रेनों की सूची : रेलवे का दावा है कि होली पर 1410 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इसमें 340 के सिर्फ पूर्व मध्य रेलवे के जंक्शन व स्टेशनों से खुलेगी। पूर्व मध्य रेलवे ने दूसरे मंडल के लिए अपनी होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी की है। समस्तीपुर और सोनपुर मंडल के लिए भी बहुत जल्द होली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी करेगी। सॉफ्टवेयर से काटते हैं टिकट : स्टेशन के बाहर दुकानों में बैठे दलाल इन कैश, मोबिल एडिट, सीकैश नाम के प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से पलक झपकते कन्फर्म तत्काल टिकट हैक कर ले रहे हैं। इसमें टिकट बुक करने वाले प्राइवेट और आईआरसीटीसी के एजेंट हैं। बदले में प्रति टिकट एक से पांच हजार रुपये वसूल रहे हैं। स्टेशनों पर अहले सुबह से लाइन में लगे यात्री हाथ मलते रह जाते हैं। टिकट दलाल 2.50 सेंकेड में ही सॉफ्टेवयर से टिकट बुक कर लेते हैं। एक बार में एक विंडो से तीन टिकट यानी अधिकतम 18 लोगों की टिकट बुक करते हैं। तत्काल के लिए आरक्षित होता है 40 प्रतिशत टिकट : ट्रेन की कुल आरक्षित टिकटों का करीब 40 प्रतिशत तत्काल के लिए आरक्षित होता है। एसी टिकटों की बुकिंग रोजाना सुबह 10 बजे से और स्लीपर टिकटों की 11 बजे से शुरू होती है। तत्काल टिकट का किराया सामान्य से डेढ़ गुना अधिक लगता है। इस श्रेणी की टिकट लेने में भी यात्रियों के पसीने छूट रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।