रंगदारी से इनकार पर दवा व्यवसायी को पीटा

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मोतीपुर में बदमाशों ने एक दवा दुकान में घुसकर व्यवसायी प्रह्लाद कुमार की पिटाई की और ₹5000 लूट लिए। प्रह्लाद ने चार आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना बुधवार रात को हुई जब आरोपित रंगदारी मांगने आए और विरोध करने पर पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रंगदारी से इनकार पर दवा व्यवसायी को पीटा

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। हॉस्पिटल रोड में बदमाशों ने रंगदारी देने से इनकार पर दवा दुकान में घुसकर व्यवसायी प्रह्लाद कुमार की पिटाई कर दी। पांच हजार रुपए लूट लिए। मामले को लेकर प्रह्लाद कुमार ने बरुराज थाना क्षेत्र के विकास कुमार, सचिन कुमार, आकाश कुमार, अंकित कुमार समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे चाचा की दवा दुकान पर ग्राहकों को दवा दे रहे थे, तभी चार बाइक पर सवार आरोपित आ धमके और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर पिटाई कर दी।

गल्ला में रखे पांच हजार रुपए लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को जुटते देख सभी पश्चिम दिशा की ओर भाग गए। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।