तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

कुढ़नी में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 16 अप्रैल तक चलने वाली प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भाग लेंगे।

तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

कुढ़नी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खरौनाडीह के खेल मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मुख्य अतिथि विधायक केदार प्रसाद गुप्ता ने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 16 अप्रैल तक आयोजित प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन के अलावा अन्य खेलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सिकंदरपुर स्टेडियम में होगा। इस मौके पर अर्चना कुमारी, आरके मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार, वरिष्ठ शिक्षक फखरे आलम, खेल शिक्षक संजय कुमार आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।