होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में तीन धराए

Sonu Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सिकंदरपुर पुलिस ने मरीन ड्राइव इलाके से होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। फिलहाल तीनों से पूछताछ

होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में तीन धराए

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिकंदरपुर पुलिस ने मरीन ड्राइव इलाके से होमगार्ड में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है। फिलहाल तीनों से पूछताछ कर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है।बताया गया कि सिकंदरपुर मरीन ड्राइव इलाके में पुलिस लिखी कार के साथ ये सभी आरोपित आए थे। होमगार्ड में भर्ती के लिए वेटिंग लिस्ट में नाम डलवाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। संदेह होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी को पकड़ लिया।

सिकंदरपुर थानेदार राकेश मोहन ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के कार, पास से नकद समेत अन्य सामान भी पकड़े गए है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Sonu Kumar

लेखक के बारे में

Sonu Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।