अंतर जिला लुटेरा गैंग के तीन हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार

Feb 13, 2026 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में सिवाइपट्टी थाने की पुलिस ने अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। इन पर माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट का आरोप है, जो 2 सितंबर 2024 को हुई थी। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पिंटू कुमार, अमोद कुमार और अभिषेक कुमार शामिल हैं।

अंतर जिला लुटेरा गैंग के तीन हिस्ट्री शीटर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर। अंतर जिला लुटेरा गिरोह के तीन शातिरों को सिवाइपट्टी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे पुलिस ने सिवाइपट्टी के हरदेव पट्टी ईंट भट्ठा के पास माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट बिट्टू कुमार से लूट मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीते साल दो सितंबर को लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार शातिरों में शामिल पिंटू कुमार और अमोद कुमार मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले में लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीण एसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर ने बताया कि मीनापुर के तुर्की डाकबंगला निवासी अमोद कुमार, सीतामढ़ी के नानपुर थाना के मोहनी निवासी पिंटू कुमार और गौरी निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

सिवाइपट्टी में फाइनेंस कर्मी बिट्टू कुमार से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है। बिट्टू से बाइक सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल के बल पर दो सितंबर 2024 को 28 हजार रुपये नकद, मोबाइल और बाइक लूट ली थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।