पारू में केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी
पारू में केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 19 Jul 2020 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें
थाना क्षेत्र के कोइरिया खास गांव में केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने एसएसपी के गुहार लगाते हुए आरोपितो की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित जीवन महतो ने बताया कि 14 माह जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने जानलेवा हमला कर उसके परिवार के विंदेश्वर महतो व रविन्द्र महतो को बुरी तरह घायल कर दिया था। मामले में विंदेश्वर महतो की पत्नी चिंता देवी ने पड़ोसियों पर एफआईआर करायी थी। इसी केस को उठाने के लिए आरोपित धमकी दे रहा है। वहीं केस के आईओ बीएन राय ने बताया कि एक आरोपित जेल में है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।