मोतीपुर में मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी

मोतीपुर में मुखिया को मिली जान से मारने की धमकी

संक्षेप:

मोतीपुर के जटोलिया पंचायत के मुखिया मनटून चौधरी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने नरवारा निवासी धीरज कुमार पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह घटना रक्षा बंधन के दिन हुई जब चौधरी...

Aug 10, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड की जटोलिया पंचायत के मुखिया मनटून चौधरी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी गई। इससे मुखिया समेत उनका पूरा परिवार दहशत में है। इस बाबत मुखिया बरुराज थाना क्षेत्र के काशी छपरा गांव निवासी मनटून चौधरी ने नरवारा निवासी धीरज कुमार पांडे को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मुखिया ने पुलिस को बताया कि नौ अगस्त को रक्षा बंधन के दिन वह अपनी पत्नी के साथ ससुरार गए थे। वहां मोबाइल को साइलेंट मोड में कर चार्ज में लगा दिया था। कुछ समय बाद जब वह मोबाइल चेक कर रहे थे तभी उनके मोबाइल पर एक नंबर से दसवीं बार कॉल आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। बताया कि कॉल डीटेल से फोन करने वाले की पहचान बरुराज थाना क्षेत्र के नरवारा गांव के धीरज कुमार पांडे के रूप में हुई। बरुराज थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।