नवादा सांसद के नाम पर डीसीएलआर पश्चिमी को धमकी देने वाले का सरेंडर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के शशिभूषण कुमार ने भूमि सुधार उपसमहर्ता स्नेहा रानी को नवादा सांसद का नाम लेकर धमकी दी थी। 11 अप्रैल को की गई इस कॉल के बाद, शशिभूषण ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया और जमानत अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

नवादा सांसद के नाम पर डीसीएलआर पश्चिमी को धमकी देने वाले का सरेंडर

मुजफ्फरपुर, हिप्र। भूमि सुधार उपसमहर्ता (डीसीएलआर) पश्चिमी स्नेहा रानी को कॉल कर धमकी देने के आरोपित शशिभूषण कुमार ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) डॉ. अभिनव कुमार के कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वह वैशाली जिले के भगवानपुर थाना के करहरा गांव का रहने वाला है। उस पर आरोप है कि उसने 11 अप्रैल को नवादा सांसद विवेक ठाकुर के नाम पर डीसीएलआर (पश्चिमी) को मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी थी। सरेंडर करने के साथ शशिभूषण ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दे दी।डीसीएलआर पश्चिमी ने साइबर थाना में 20 अप्रैल को एफआईआर दर्ज कराई थी।

इसमें कहा था कि मड़वन अंचल के राजस्व कर्मचारी सन्नी कुमार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उन्होंने डीएम से अनुशंसा की थी। डीएम के निर्देश पर मड़वन सीओ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया था। इस बीच 11 अप्रैल दोपहर करीब 3.31 बजे उनके सरकारी व निजी मोबाइल पर दो-दो बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को नवादा का सांसद विवेक ठाकुर बताया। उस व्यक्ति ने सन्नी कुमार पर कार्रवाई रोकने का दबाव बनाया। उनके विरुद्ध विजिलेंस को पत्र भेजने की धमकी दी। 17 अप्रैल को नवादा के सांसद विवेक कुमार से बातचीत करने पर बताया कि उन्होंने कोई कॉल नहीं की है। पुलिस जांच में कॉल करने वाले की पहचान शशिभूषण के रूप में हुई।

Arun Kumar Jha

लेखक के बारे में

Arun Kumar Jha

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।