ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरराशि लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं

राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं। बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने कुल 117 लाभुकों जिन्होंने राशि का दुरुपयोग किया उनके खिलाफ नीलामवाद की...

राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरThu, 07 Jun 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों की अब खैर नहीं। बीडीओ अमरेंद्र पंडित ने कुल 117 लाभुकों जिन्होंने राशि का दुरुपयोग किया उनके खिलाफ नीलामवाद की प्रक्रिया शुरू की है। वही 12% सूद के साथ राशि वसूल की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि पूर्व में हुई जांच पड़ताल में राशि लेकर घर नहीं बनाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उक्त सभी लाभुकों को नोटिस भेज घर बनाने का आग्रह किया गया था। बावजूद लाभुकों ने घर नहीं बनाया व राशि का दुरुपयोग किया। जिला से मिले निर्देश के बाद नीलामवाद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं राशि नहीं देने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। इधर, इस कार्रवाई से घर नहीं बनाने वाले लाभुकों में हड़कंप मच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें