ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरस्नातक में इस बार एक लाख 25 हजार सीटों पर एडमिशन

स्नातक में इस बार एक लाख 25 हजार सीटों पर एडमिशन

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक में इस बार एक लाख 25 हजार सीटों पर एडमिशन होगा। पिछली बार की तुलना में इस साल लगभग 18 हजार सीटें बढ़ने की संभावना है। पिछली बार एक लाख सात हजार सीटों पर स्नातक के...

स्नातक में इस बार एक लाख 25 हजार सीटों पर एडमिशन
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 12 Sep 2020 05:13 PM
ऐप पर पढ़ें

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक में इस बार एक लाख 25 हजार सीटों पर एडमिशन होगा। पिछली बार की तुलना में इस साल लगभग 18 हजार सीटें बढ़ने की संभावना है। पिछली बार एक लाख सात हजार सीटों पर स्नातक के विभिन्न विषयों में एडमिशन लिया गया था। सत्र 2020-23 के लिए सीटों को फाइनल करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसे अगले सप्ताह विवि की एडमिशन कमेटी की बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। नये सत्र में 18 हजार सीटों के बढ़ने के पीछे नये 17 कॉलेजों को संबद्धता मिलने और इन कॉलेजों में ऑनलाइन अप्लाई होना बताया जा रहा है। कुल 76 कॉलेजों में एडमिशन के लिए अप्लाई चल रहा है। ये तमाम कॉलेज मुजफ्फरपुर, पूर्वी, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर व वैशाली जिलों में हैं। अबतक स्नातक एडमिशन के लिए एक लाख 43 हजार छात्रों ने फाइनल फॉर्म भरा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें