दरभंगा से बनारस के लिए मिल सकती है वंदे भारत

Somnath Satyom हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर को तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकता है। रेलवे दरभंगा से बनारस के बीच परिचालन की तैयारी कर रहा है। दो संभावित रूटों पर चर्चा चल रही है। एक रूट दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए होगा। यदि यह शुरू होता है, तो यात्रियों को समय की बचत होगी और अधिक सीटें मिलेंगी।

दरभंगा से बनारस के लिए मिल सकती है वंदे भारत

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर को तीसरा वंदे भारत एक्सप्रेस मिल सकता है। रेलवे का समस्तीपुर मंडल दरभंगा से बनारस के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन की तैयारी में जुट है। इसके परिचालन को लेकर दो संभावित रूटों पर चर्चा हो रही है। मंडल के अधिकारियों ने दोनों रूट से परिचालन के लिए समय सारणी बनाने पर मंथन शुरू कर दिया है।रेलवे एक पदाधिकारी का कहना है कि अधिक संभावना है कि इस वंदे भारत का परिचालन दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, बलिया के रास्ते ही होगा। इस रूट पर ट्रेनों के समय को लेकर मंथन किया जा रहा है। दूसरा विकल्प दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना होकर बनारस जाने का है।

लेकिन, पटना रूट के अधिक व्यस्त होने के कारण इसकी संभावना कम है। हालांकि, दोनों रूट पर समय सारणी बनाई जा रही है। जल्द इस पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली यह दूसरी वंदे भारत होगी :मुजफ्फरपुर से होकर वर्तमान में दो वंदे भारत का परिचालन हो रहा है। यह दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस होगी जो दूसरे राज्य के लिए चलेगी। इससे पहले गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत का परिचालन बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर के रास्ते हो रहा है। दूसरी वंदे भारत जोगबनी से दानापुर के बीच मुजफ्फरपुर होकर चल रही है। वर्ष 2025 में मुजफ्फरपुर आने पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने आश्वासन दिया था कि मुजफ्फरपुर से होकर बनारस के लिए वंदे भारत का परिचालन होगा। बताया जा रहा है कि इसे आलोक में ही दरभंगा से वंदे भारत का परिचालन शुरू हो रहा है।मुजफ्फरपुर, दरभंगा व जयनगर से बनारस के लिए चलती है एक जोड़ी ट्रेन :रेलवे के रिकॉर्ड के अनुसार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और जयनगर रेलवे स्टेशन से एक जोड़ी ट्रेन रोजाना बनारस के लिए चलती है। काशी विश्वनाथ मंदिर की वजह से बनारस तक के लिए ट्रेन की अधिक डिमांड है। ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को परेशानी होती है। अगर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होता है तो बनारस जाने में तीन से चार घंटे की बचत होगी। वहीं, यात्रियों को अधिक सीटें भी मिलेंगी। वर्तमान में जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस और  जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस है, जो मुजफ्फरपुर होकर बनासर तक रोज जाती है। इसके अतिरिक्त तीन और ट्रेन है, जिसका परिचालन साप्ताहिक होता है।

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।