
एमसीएच के वार्ड में घुस प्रसूता का फोन-पर्स उड़ाया मुजफ्फरपुर। हिंदुस्तान प्रतिनिधी
मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच के वार्डों में चोर गिरोह सक्रिय है। एक प्रसूता का मोबाइल फोन और पर्स चोरी हो गया, जिसमें सात हजार रुपये थे। आरोपी युवक मदद के बहाने बेड के पास आया और सामान लेकर भाग गया।...
मुजफ्फरपुर, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच के वार्डों में भी चोर गिरोह सक्रिय है। बेड तक पहुंच कर शातिर मरीज की मदद का झांसा देते हैं और मौका लगते ही मरीज का सामान लेकर नौ-दो ग्यारह हो जाते हैं। एक ऐसा ही एक मामला गुरुवार को सामने आया। एसकेएमसीएच के अंदर एमसीएच के चार मंजिले पर वार्ड नंबर 2 में भर्ती महिंदवार थाने के सरखीरिया गांव की रहने वाली प्रसूता दिव्या कुमारी का मोबाइल फोन और पर्स की चोरी हो गया। पर्स में सात हजार रुपये थे। सीसीटीवी के फुटेज में एक युवक चोरी करते दिख रहा है। वह युवक प्रसूता की मदद के बहाने वहां पहुंचा था।
दिव्या कुमारी के पति ब्रिज मोहन राय ने मेडिकल ओपी में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि सुबह एक युवक आकर बेड के पास खरा होकर मदद करने लगा। कुछ ही देर में मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गया। मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। मरीजों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने अपरिचित लोगों से किसी तरह की मदद नहीं लेने की अपील की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




