Muzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर पानी का मोटर चोरी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में खबड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर चोर पानी का मोटर चुरा ले गए। सेविका कृष्णा कुमारी ने 5 सितंबर को केंद्र बंद करके घर गई थीं और 7 सितंबर को आकर देखा कि दरवाजे का ताला कटा हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Muzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर पानी का मोटर चोरी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर चोरों ने पानी का मोटर चोरी कर लिया। इस घटना को लेकर केंद्र की आंगनबाड़ी सेविका कृष्णा कुमारी ने शुक्रवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने बताया कि वह पांच सितंबर को दोपहर 12 बजे केंद्र को बंद करके अपने घर चली गई थीं। इसके बाद सात सितंबर को सुबह 8 बजे जब वे केंद्र खोलने पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा का ताला कटा हुआ था। अंदर लगा पानी का मोटर गायब था। ​घटना के तुरंत बाद सेविका ने अपने स्तर पर आसपास के लोगों से पूछताछ की और मामले का पता लगाने की कोशिश की।

लेकिन चोरों या चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने मामले की लिखित सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: आंगनबाड़ी केंद्र का ताला काटकर पानी का मोटर चोरी