गोबरसही से एक स्कार्पियो की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही से चोरों ने एक उजले रंग की स्कार्पियो चुरा ली। गाड़ी के मालिक विकास कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। गाड़ी 25 मार्च की रात पार्क की गई थी, लेकिन सुबह वह गायब थी।

गोबरसही से एक स्कार्पियो की चोरी

मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही से चोरों ने उजले रंग की एक स्कार्पियो चुरा ली। स्कार्पियो के मालिक विकास कुमार ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। उसने कहा है कि उसकी स्कार्पियो जिला प्रशासन में किराये पर चल रहा था। 25 मार्च की रात चालक साहू रोड निवासी दीपक कुमार ने गाड़ी मकान के बाहर पार्क कर चाबी उसे सौंप दी। वह सोने चला गया। अगले दिन सुबह में गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।