Muzaffarpur News: एक लाख से अधिक की संपत्ति समेट ले गए
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मोतीपुर में बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन के भीतर चोरों ने ग्राम कचहरी और कृषि कार्यालय का ताला काटकर लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और सरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाद ठाकुर ने थाने में आवेदन दिया है। चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Muzaffarpur News: मोतीपुर। बरियारपुर पश्चिमी पंचायत भवन परिसर स्थित ग्राम कचहरी एवं कृषि कार्यालय का ताला काटकर चोरों ने करीब एक लाख से अधिक की संपति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम ने छानबीन की। सरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाद ठाकुर ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि चोरों ने रविवार की रात ग्राम कचहरी व पंचायत कृषि कार्यालय का ताला काटकर प्लास्टिक एवं स्टील की करीब डेढ़ दर्जन कुर्सियां, पंखा, मोटर की चोरी कर ली। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Ramnath Prasadलेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


