चौकीदार के घर से 25 लाख की संपत्ति चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरऔराई के धरहरवा में चोरों ने कुशनंदन पासवान सहित चार घरों से लाखों रुपये की चोरी की। चौकीदार के घर से पांच किलो चांदी, सोने के गहने और तीन लाख रुपये की नकदी चोरी हुई। अन्य घरों से मोबाइल और सामान भी चुराए गए। पुलिस जांच कर रही है।

औराई, एसं। थाना क्षेत्र के धरहरवा में सोमवार की रात चोरों ने चौकीदार कुशनंदन पासवान समेत चार घरों से लाखों की संपत्ति समेट ले गए। चोरों ने चौकीदार के घर से पांच किलो चांदी समेत सोने के गहने और नकदी तीन लाख रुपए की चोरी कर ली। इसके अलावा विधा पासवान, रामचंद्र पासवान, सुखारी पासवान के घर से मोबाइल और अन्य सामान की चोरी कर ली। चौकीदार ने बताया कि धरहरवा बैंक में ड्यूटी है। पांच बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद परिवार को लेकर ससुराल चले गए। इसी बीच चोरों ने घर के पीछे से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़ें:चौकीदार के घर से 25 लाख की संपत्ति चोरी
प्रभारी थानेदार मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


