सामने आया फ्रॉड का नया तरीका! ATM से पैसे निकालते समय धोखे से बदल लिया कार्ड, उड़ाए 55 हजार
मुजफ्फरपुर में एक एटीएम में युवती से बदमाशों ने कार्ड बदलकर 55 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना सोमवार को हुई जब पीड़िता पैसे निकालने गई थी। हेलमेट पहने युवक ने मदद के बहाने कार्ड बदल लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम चल रहा है।
मुजफ्फरपुर के जेल चौक स्थित केनरा बैंक की एटीएम में एक युवती से एटीएम का कार्ड बदल कर शातिरों ने 55 हजार रुपए उड़ा लिए। घटना सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। पीड़िता चंदवारा जेल चौक की रहने वाली है। उसने नगर थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। इसमें हेलमेट सवार अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया है।
पुलिस को इशरत जबीन ने बताया कि एसबीआई का एटीएम कार्ड लेकर उनकी पुत्री एटीएम में पैसे निकालने गई थी। मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर पिन डाल रही थी, तभी अंदर पहले से मौजूद हेलमेट पहने एक अंजान युवक ने मदद के बहाने बातचीत शुरू की और चकमा देकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद वह वहां से निकल गया। फिर उनकी बेटी एटीएम में पैसे निकालने का काफी प्रयास किया पर पैसे नहीं निकले। घर आकर बोली कि पिन नंबर डालने के बाद भी पैसे नहीं निकले हैं।
महज थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से पैसे निकासी का मैसेज मोबाइल पर आने लगा। पीड़िता ने पांच बार में 40 हजार रुपए एक एटीएम से निकाला है। वहीं, एटीएम कार्ड से 15 हजार की खरीदारी भी की गई है। इधर, नगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




