चार घरों से लाखों की संपत्ति समेट ले गए चोर
हत्था थाना क्षेत्र के लोहरखा गांव में चोरों ने चार घरों से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी की। गहने, कपड़े, नकद पैसे और मोबाइल फोन चोरी हुई। बुधवार को वारदात की जानकारी मिली और पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

बंदरा, एक संवाददाता। हत्था थाना क्षेत्र के लोहरखा गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने चार घरों से लाखों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने उमेश राय के घर से गहने, कपड़े के अलावा 50 हजार नकद, राम संयोग राय के घर से गहने, कपड़े व 25 हजार नकद, चंदन और मुंशी राय के घर से मोबाइल फोन की चोरी कर ली गई। घर के पीछे टूटा हुआ बक्सा मिला है। पीड़ितों ने बताया कि बुधवार सुबह वारदात की जानकारी हुई। उपप्रमुख उमेश राय और राजद नेता मनोज राज की सूचना पर हत्था थाने के दारोगा चितरंजन प्रसाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की।
हत्था थानेदार लोकेश कुमार चौधरी ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


