Muzaffarpur News: पुलिस की गाड़ी से छलांग लगा लूटकांड में धराया शातिर फरार
Muzaffarpur News: देवरियाकोठी में सोना लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की गाड़ी से आरोपी ने छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। तीन घंटे बाद, सरैया और देवरिया पुलिस ने उसे रामचन्द्रपुर कॉलेज के पास से फिर से पकड़ लिया। इस मामले में एक स्वर्ण व्यवसायी को भी गिरफ्तार किया गया।

Muzaffarpur News: देवरियाकोठी, एसं। सरैया थाना क्षेत्र से सोना लूटकांड में गिरफ्तार बदमाश रविवार को देवरिया चौक के पास पुलिस की गाड़ी से छलांग लगाकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद सरैया और देवरिया पुलिस ने बदमाश को रामचन्द्रपुर गांव स्थित एनकेएसएम कॉलेज के खेल मैदान की झाड़ियों से गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार, सरैया पुलिस ने सोना लूटकांड में पटना से बदमाश को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि लूटे गए सोने को उसने देवरिया चौक पर एक स्वर्ण व्यवसायी को बेचा था। इसके बाद सरैया पुलिस शातिर को लेकर देवरिया थाने पहुंची और फिर उसको लेकर स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर गई।
इस दौरान शातिर ने स्वर्ण व्यवसायी की पहचान कराई और चकमा देकर गाड़ी से छलांग लगाकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे को बाद उसे रामचंद्रपुर स्थित कॉलेज के मैदान से दबोचा लिया। साथ ही पुलिस ने लूट का सोना खरीदने वाले देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव निवासी महादेव साह के पुत्र स्वर्ण व्यवसायी विजय साह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सरैया लौट गई।


