Muzaffarpur News: पिकअप पर लादकर दो भैंस चुरा ले गए चोर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुशहरी के आथर गांव में सोमवार रात चोरों ने दो भैंसें चुरा लीं। कमल चौधरी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। भैंसें सुबह गायब मिलीं, जबकि पड़ोसी की भैंस भी चोरी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में पिकअप वाहन से मवेशियों की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

Muzaffarpur News: पिकअप पर लादकर दो भैंस चुरा ले गए चोर

Muzaffarpur News: मुशहरी, हिसं। थाना क्षेत्र के आथर गांव से सोमवार देर रात चोरों ने पिकअप पर लादकर दो भैंस चोरी कर लिया। मामले में मंगलवार को कमल चौधरी ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह भैंस को चारा देने के बाद रात में बांधकर सोए थे। करीब दो बजे रात में उठा तो उनकी भैंस गायब मिली। इसके बाद पड़ोसी भरत राम को सूचना देने पर पता चला कि उनकी भैंस भी चोरी हो चुकी है। काफी खोजबीन के बाद भी भैंस का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिकअप वाहन से मवेशी चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

रात में मवेशियों खोलकर पिकअप पर लोड कर वारदात को अंजाम देते है। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Pallav Kumar

लेखक के बारे में

Pallav Kumar

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।