Muzaffarpur News: गायघाट में स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: गायघाट के मध्य विद्यालय ब्रह्मोत्तरा में चोरी की घटना हुई। चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चुरा ली। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी गए सामान में जरूरी दस्तावेज, किताबें, और वाद्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Muzaffarpur News: गायघाट। मध्य विद्यालय ब्रह्मोत्तरा से रविवार की रात चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ठाकुर ने सोमवार को थाना में आवेदन दिया है। बताया कि सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर देखा कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। अंदर में सामान बिखरा पड़ा था। जरूरी दस्तावेज, चाबियों का गुच्छा, किताबें, स्टैंड फैन, एम्प्लीफायर, वाद्य यंत्र गायब थे। गायघाट थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


