ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपोल से बंधा अधमरा युवक लगाता रहा गुहार, वीडियो बनाती रही भीड़

पोल से बंधा अधमरा युवक लगाता रहा गुहार, वीडियो बनाती रही भीड़

पोल से बंधा अधमरा युवक लगाता रहा गुहार, वीडियो बनाती रही भीड़ पानापुर।

पोल से बंधा अधमरा युवक लगाता रहा गुहार, वीडियो बनाती रही भीड़
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 30 Jul 2021 03:52 AM
ऐप पर पढ़ें

खरिका गांव में युवक की हत्या का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसमें पोल से बंधा राजेश राम लोगों से बचाने की गुहार लगा रहा है। लेकिन कोई उसकी मदद के लिए आगे नहीं आता है। आरोपित उसे बेरहमी से पीट रहे हैं और भीड़ पूरी घटना का वीडियो बना रहा था जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। हालांकि ‘हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इधर, थाने को दिये आवेदन में मृतक के बहनोई जितेंद्र कुमार ने बताया है कि उनका साला राजेश राम (22) वीडियोग्राफी कर घर का खर्च चलाता था। वह घर का एकलौता चिराग था। बुधवार की शाम करीब सात बजे खरिका निवासी कांड में नामजद आरोपित ओमप्रकाश राय पानापुर स्थित राजेश के घर पहुंचा। उसे पटना चलने के लिए बुलाकर अपने साथ खरिका डीह ले गया। बताया कि उसके घर की लड़की से राजेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे पहले उसे धमकी भी मिली थी। बाद में साजिश के तहत आरोपितों ने नजदीकी बढ़ायी।

बताया कि खाना पीना खाने के बाद पटना जाने का प्लान बदल दिया जब देर रात हो गई तो चोर-चोर का हल्ला कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर उसे घर के पास के बिजली के पोल में बंध दिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। रात 12 से एक के बीच उन लोगों को सूचना मिली की राजेश को अधमरा कर दिया गया है। उसे कांटी सीएचसी ले जाया गया है। रात एक बजे के करीब कांटी सीएचसी पहुंचे जहां पानापुर पुलिस उसे भर्ती कराया था। इस दौरान राजेश ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे एसकेएमसीएच ले गए। जहां उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के समक्ष ग्रामीणों ने साधी चुप्पी, घटनास्थल से बाइक बरामद

इधर, घटना के बाद गुरुवार को खरिका गांव में सन्नाटा पसर गया था। ग्रामीण मामले को लेकर बोलने को तैयार नहीं हुए। गांव के लोग ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे उस गांव में कुछ हुआ ही नहीं था। रामकिशोर राय के घर वाले कहां गए। इसकी भी जानकारी नहीं दी। पुलिस ने कई ग्रामीणों से टोह ली। लेकिन, कोई बोलने को तैयार नहीं हुए। घटना की सूचना पर खरिका डीह पहुंची पानापुर ओपी ने मृतक राजेश की बाइक घटनास्थल से बरामद की। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी थे। ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपित के घर के सभी सदस्य फरार हैं। दोनों गांव में पुलिस नजर रख रही है।

पिता विकलांग, राजेश पर थी परिवार के भरण पोषण की जिम्मेवारी

राजेश की मौत की खबर के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां सकुन्ती देवी रोते-रोते बेहोश हो रही थी। वही पिता भी इकलौते बेटे की हत्या पर दहाड़ मारकर रो रहे थे। वे बेसुध हो गये थे। ग्रामीण सांत्वना दे रहे थे। वहीं, रिश्तेदार भी चित्कार मार रहे थे। पिता राम एकबाल राम लकवा से ग्रस्त होने के कारण तीन-चार साल से बीमार हैं। राजेश की दो बहनों की शादी हो चुकी है। जबकि दो बहनों की शादी होनी है। परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं हैं।

मृतक राजेश की बुआ शिवकली देवी ने बताया कि शाम में आरोपित के घर की लड़की ने मोबाइल पर बताया था कि राजेश उसके यहां है। इसके बाद देर रात में उसकी मौत की खबर मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें