गीता दर्शन पर चलकर आजादी का मार्ग प्रशस्त हुआ
मुजफ्फरपुर। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय में गीता...
मुजफ्फरपुर। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय में गीता जयंती समारोह का आयोजन बुधवार को विष्णुकांत झा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि सारे वेदांग उपनिषद् का सार श्री मद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण से उद्भाषित हुआ। गीता के दर्शन पर चलकर तिलक और गांधी जी ने देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश केजरीवाल ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर पूर्व पार्षद आनंद कुमार महतो, आलोक अभिषेक, अरुण कुमार परोहित, सच्चिदानंद तिवारी, दीपबंधु आजाद, मुन्नी चौधरी, सुरेश प्रभू, डॉ. मोनालिसा, नूतन देवी आदि थे। धन्यवाद ज्ञापन ट्रस्ट के मंत्री रणवीर अभिमन्यु ने किया।