ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमंत्री ने खुद थामी सैनेटाइजेशन अभियान की कमान

मंत्री ने खुद थामी सैनेटाइजेशन अभियान की कमान

शहर के कूड़े के निष्पादन के लिए तीन दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के बाद मंगलवार को सड़कों को सैनेटाइज करने के अभियान की कमान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने खुद थमी। स्वयं सड़क...

मंत्री ने खुद थामी सैनेटाइजेशन अभियान की कमान
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 07 Jul 2020 10:01 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के कूड़े के निष्पादन के लिए तीन दिनों का विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के बाद मंगलवार को सड़कों को सैनेटाइज करने के अभियान की कमान नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने खुद थमी। स्वयं सड़क पर उतरे और कलमबाग चौक से छाता चौक तक सैनेटाइजेशन अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से सतर्कता ही बचाव है। मास्क लगाकर चले, समय-समय पर हाथ धोएं तथा सोशल डिस्टेंसग का पालन करें। इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग की कवायद जारी है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता शहर के विभिन्न चौराहों पर मास्क वितरण का कार्यक्रम चला रहे हैं। उधर, कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर निगम ने सफाई के साथ-साथ सैनेटाइजेशन अभियान तेज कर दिया है। इसके अतिरिक्त शाम में फॉगिंग तथा एंटी लार्वा के साथ ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का निर्देश दिया गया है। यह जानकारी मंत्री के आप्त सचिव संजीव कुमार सिंह ने दी। इस अभियान में पूर्व उप महापौर विवेक कुमार, वार्ड पार्षद अजय ओझा, भाजपा नेता राजेश रौशन, अमित रंजन, विकास गुप्ता, संजीव कुमार, आलोक वर्मा, उमा पासवान, दिवाकर झा थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें