मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की सुधरेगी सेहत

Ajay Kumar Pandey हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं के अलावा बीज विश्लेषण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं की स्थिति और बेहतर होगी।

मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं की सुधरेगी सेहत

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं के अलावा बीज विश्लेषण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं की स्थिति और बेहतर होगी। इसको लेकर कृषि विभाग ने इनके संचालन और सुदृढ़ीकरण को लेकर 12.22 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। इसमें प्रयोगशालाओं के लिए नई जांच मशीनों के अलावा रसायनों की खरीद के साथ ही अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाना है।इसके लिए मुजफ्फरपुर जिला को भी एक करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इस राशि से जिला मुख्यालय स्थित दोनों अनुमंडलों के भी सभी प्रयोगशालाओं की स्थित बेहतर बनाई जाएगी। साथ ही सभी चलंत प्रयोगशालाओं में भी मिट्टी जांच के लिए नये और आधुनिक मशीन लगाए जाएंगे।

इसको लेकर कृषि विभाग की अपर सचिव कल्पना कुमारी ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को पत्र लिखा है। इस योजना के क्रियान्वयन की जवाबदेही संबंधित जिलों के सहायक निदेशकों को दी गई।पत्र के अनुसार, प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों सहित एक प्रमंडल स्तरीय गुण नियंत्रण प्रयोगशाला का आधुनिकीकरण किया जाना है। इसके लिए उनमें कम समय में मिट्टी की जांच के बेहतर नतीजे देने वाले उपकरण लगाए जाने हैं। साथ ही शीशे के उपकरण और रसायनों की भी खरीद आवंटित राशि से की जाएगी। जबकि बीज विश्लेषण एवं गुण नियंत्रण प्रयोगशाला की कार्य प्रणाली को भी बेहतर बनाते हुए मानक के अनुसार किया जाएगा। इन मशीनों से मिट्टी में विभिन्न तरीके के रसायनों की सटीक मौजूदगी का पता लगेगा। वहीं उनके पीएच मान को भी पहले की अपेक्षा कहीं अधिक सटीकता से पता चलेगा। जबकि चलंत प्रयोगशाला के लिए ग्लासवेयर, प्लास्टिक वेयर, एसीटीलीन गैस सहित अन्य जरूरी रसायन खरीदे जाएंगे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Kumar Pandey

लेखक के बारे में

Ajay Kumar Pandey

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।