ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरकटरा में चचरी पुल विवाद को लेकर गरजीं बंदूकें

कटरा में चचरी पुल विवाद को लेकर गरजीं बंदूकें

बेनीबाद-कटरा-औराई मुख्य मार्ग पर बसघट्टा में ध्वस्त पुल के पास बने चचरी पुल पर किराया वसूली को लेकर मंगलवार को जमकर बंदूकें गरजीं। भारी बवाल हुआ। एक पक्ष के बाइक सवार दो दर्जन लोगों ने बसघट्टा के पास...

कटरा में चचरी पुल विवाद को लेकर गरजीं बंदूकें
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 11 Jul 2018 11:29 AM
ऐप पर पढ़ें

बेनीबाद-कटरा-औराई मुख्य मार्ग पर बसघट्टा में ध्वस्त पुल के पास बने चचरी पुल पर किराया वसूली को लेकर मंगलवार को जमकर बंदूकें गरजीं। भारी बवाल हुआ। एक पक्ष के बाइक सवार दो दर्जन लोगों ने बसघट्टा के पास चचरी पुल पर आकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी गोलीबारी के बाद भागे बाइक सवार लोगों ने बकुची चौक, थाना व चामुंडा मंदिर के आगे 50 राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी।

घटना की सूचना के बाद दारोगा हरेराम सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली।

सुबह आठ बजे के करीब बसघट्टा के पास बने चचरी पुल से धनौर का युवक जा रहा था। चचरी पुल संचालक के किराया मांगा तो युवक ने विरोध किया। एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि आपसी विवाद में चचरी पुल के पास हवाई फायरिंग की है। एक पक्ष ने केस के लिए कुछ लोगों को नामजद किया है। थानेदार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें