ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरथाने से हथकड़ी सरका भाग रहे शराबी को दबोचा

थाने से हथकड़ी सरका भाग रहे शराबी को दबोचा

काजीमोहम्मदपुर थाने से मंगलवार रात हथकड़ी सरका कर भाग रहे शराबी को पुलिस अधिकारी व जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा। उसे छाता चौक के समीप ही दबोच लिया गया। आरोपित के भागने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।...

थाने से हथकड़ी सरका भाग रहे शराबी को दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 18 Mar 2020 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

काजीमोहम्मदपुर थाने से मंगलवार रात हथकड़ी सरका कर भाग रहे शराबी को पुलिस अधिकारी व जवानों ने खदेड़ कर पकड़ा। उसे छाता चौक के समीप ही दबोच लिया गया। आरोपित के भागने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। पूछताछ करने पर उसकी पहचान गन्नीपुर के शिवम कुमार उर्फ कृष्णा के रूप में हुई। ब्रेथ एनालाइजर जांच में अल्कोहल की पुष्टि हुई।

थानेदार मो. शुजाउद्दीन ने बताया कि मंगलवार की रात छाता चौक पर पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान कार सवार युवकों को आता देख रोका गया। वाहन में तीन युवक सवार थे। तीनों के मुंह से शराब की गंध आ रही थी। इसपर तीनों को गिरफ्तार किया गया। हथकड़ी लगा दी गई। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया। जांच प्रक्रिया शुरू की, तभी शिवम हथकड़ी सरका भागने लगा। उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। थानेदार ने बताया कि अन्य आरोपितों की पहचान कच्ची-पक्की के अतरदह के ओमवीर सिंह और सीतामढ़ी के नानपुर के राजन कुमार के रूप में हुई है। तीनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें