Muzaffarpur News: डीएम ने योजनाओं में फिसड्डी प्रखंडों को दी चेतावनी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: - वीबी जी राम जी समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा - डीएम ने लंबित

Muzaffarpur News: डीएम ने योजनाओं में फिसड्डी प्रखंडों को दी चेतावनी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वसं। जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न विभागों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक की गई। इसमें वीबी जी राम जी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए खराब प्रदर्शन करने वाले प्रखंडों को चेतावनी दी गई और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा मजदूरों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत पूर्ण कराने तथा नए खेल मैदानों के निर्माण का लक्ष्य समय सीमा में पूरा करने का निर्देश भी दिया गया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत चेक डैम, वर्षा जल संचयन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज, शौचालय निर्माण और लंबित भुगतानों की समीक्षा करते हुए जियो-टैगिंग पूर्ण लाभुकों को तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजनाओं, सहयोग शिविर, पंचायत सरकार भवन, सोलर स्ट्रीट लाइट, कन्या विवाह मंडप योजना और आरटीपीएस आवेदनों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भूमि संबंधी एनओसी शीघ्र प्राप्त करने तथा विद्यालयों के निकट स्थित केंद्रों को स्कूल परिसर में संचालित करने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsमुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: डीएम ने योजनाओं में फिसड्डी प्रखंडों को दी चेतावनी