ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरजिला जज ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जिला जज ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा ने सिविल कोर्ट में तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कोरोना के रोकथाम में योगदान...

जिला जज ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 16 Aug 2020 05:21 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला व सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा ने सिविल कोर्ट में तिरंगा फहराया। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। उन्होंने कोरोना के रोकथाम में योगदान देने के लिए चार सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। उनको मास्क, सैनेटाइजर, साबुन आदि सामान दिया गया। जिला जज के आवास पर भी झंडोत्तोलन हुआ। मौके पर एडीजे राकेश मालवीय, राधेश्याम शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, पुनीत गर्ग, रचना श्रीवास्तव, ऋचा भार्गव, सीजेएम मुकेश कुमार, राजीव रंजन सिंह व आफताब आलम थे। वहीं, जिला बार एसोसिएशन की ओर से महासचिव प्रवीण कुमार ने तिरंगा फहराया। मौके पर अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिन्हा, पूर्व महासचिव सच्चिदानंद सिंह, सुनील कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, राजू शुक्ला, आनंद कुमार सिंह व लवली कुमारी आदि थे। वहीं, एडवोकेट्स एसोसिएशन की ओर से महासचिव बीके लाल ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर अध्यक्ष रामशरण सिंह थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें