ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरगैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, पिता-पुत्र झुलसे

गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, पिता-पुत्र झुलसे

अहियापुर थाना के जमालाबाद गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना में उसका पति व तीन साल का बच्चा भी झुलस गया। पिता-पुत्र को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका...

गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, पिता-पुत्र झुलसे
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरFri, 22 Mar 2019 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

अहियापुर थाना के जमालाबाद गांव में गैस सिलेंडर फटने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना में उसका पति व तीन साल का बच्चा भी झुलस गया। पिता-पुत्र को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका रागिनी देवी की लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पति बिरेंद्र राम ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर रागिनी गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया। उसे बचाने में वह भी झुलस गया। कुछ ही समय बाद सिलेंडर भी विस्फोट कर गया। इसकी चपेट में बेटा राज कुमार भी झुलस गया। इधर, एसकेएमसीएच पुलिस चौकी के इंचार्ज ललन झा ने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे महिला सहित तीन को भर्ती कराया गया था। इसमें महिला की मौत हो गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें