ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरहत्या से पहले श्मशान घाट में गया था आरोपित

हत्या से पहले श्मशान घाट में गया था आरोपित

मां व चाची की हत्या करने से पूर्व छोटे सहनी गांव के श्मशान में गया था। वहां से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि छोटे ने किसी तांत्रिक चक्कर में आकर मां और चाची की हत्या की है।...

हत्या से पहले श्मशान घाट में गया था आरोपित
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरTue, 02 Jul 2019 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

मां व चाची की हत्या करने से पूर्व छोटे सहनी गांव के श्मशान में गया था। वहां से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को आशंका है कि छोटे ने किसी तांत्रिक चक्कर में आकर मां और चाची की हत्या की है। उससे गहनता से पूछताछ कर रही है। लेकिन, अबतक छोटे ने पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। मामले को लेकर वह कुछ बोल भी नहीं रहा है। ना ही उसे हत्या को लेकर मन में मलाल है। जानकारी हो कि, बीते साल कटरा में ही एक युवक ने तांत्रिक के चक्कर में आकर अपना हंसता खेलता परिवार खत्म कर लिया था। पत्नी की हत्या कर दी थी। इस मामले में युवक जेल में बंद है।

कटिहार में सब्जी बेचता था छोटे सहनी

मां व चाची के हत्यारोपित छोटे सहनी एक माह पहले कटिहार से कटरा स्थित भोरहा अपने गांव परिवार के संग आया था। वहां सब्जी की दुकान खोल रखी थी। इससे परिवार का भरण पोषण होता था। गांव आने के बाद से ही गुमसुम हो गया था। छोटे सहनी दो भाई व एक बहन है। उसे एक बेटी है। पिता की मृत्यु पांच साल पूर्व हो चुकी है। बड़ा भाई राजेश सहनी दिल्ली में मजदूरी करता है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। उसे इस घटना की जानकारी दी गई है। वह अगले दिन गांव पहुंचेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें