मेहंदी रचा बूथ पर पहुंची दुल्हन
मेहंदी रचाकर रीशा वोट देने के लिए तुर्की हाईस्कूल स्थित बूथ पर पहुंची। शादी की रस्मों की व्यस्तता के बीच समय निकालकर बरकुरबा निवासी रीशा परिजनों के...

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता।
मेहंदी रचाकर रीशा वोट देने के लिए तुर्की हाईस्कूल स्थित बूथ पर पहुंची। शादी की रस्मों की व्यस्तता के बीच समय निकालकर बरकुरबा निवासी रीशा परिजनों के साथ बूथ पर पहुंची। रीशा ने बताया कि आज ही उसकी शादी है। शाम में बारात आने वाली है। सुबह से मेहंदी आदि रस्मों में काफी व्यस्त रही। व्यस्तता के बीच समय निकालकर बूथ तक पहुंची है। बताया कि वह पहली बार वोट दे रही है। चुनाव को लेकर काफी उत्साहित थी। क्षेत्र व देश को समृद्ध करने में चुनाव का अहम भूमिका होती है। इसे देखते हुए विकास करने वाले प्रत्याशी को वोट दी। शादी व चुनाव की तिथि एक ही दिन पड़ गया। शादी को लेकर कई लोगों ने घरों में रहने का सुझाव दिया। लेकिन परिजन के साथ बूथ पर पहुंच कर मतदान की।