ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरपंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया

- भाजपा के जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित -उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरMon, 25 Sep 2023 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मुजफ्फरपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती को जिला भाजपा ने अंत्योदय दिवस के रूप में मनाया। जूरन छपरा स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को जिला उपाध्यक्ष अंकज कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि विष्णुकांत झा ने कहा हमारी विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन में निहित है। उनके विचारों से राष्ट्र सेवा, समाज सेवा और मानव सेवा के लिए सर्वस्व समर्पण की प्रेरणा मिली है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश अंत्योदय के सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ रहा है। पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण में अपना जीवन समर्पित कर दिया। पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि जिस दिन समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठेगा, वही भारत के लोकतंत्र की असली सफलता होगी। आज वही विचार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में देश को मिला है। संगोष्ठी में जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू , धनंजय झा और उमेश पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद शंभु, अंजू रानी, डॉ. संगीता कुमारी, सचिन कुमार, भारत रत्न यादव, फेकू राम, लक्ष्मण पासवान, प्रमिला सिंह, बॉबी कुमारी, मंजू सिन्हा, परिमल कुमार, अनिल गुप्ता, मुकुल सिंह, राजा सिंह, विकास गुप्ता, सुमंत शुक्ला, हरिकिशोर बैठा, मनोज कुमार पिंटू, रविरंजन शुक्ला, आलोक राजा, रामेश्वर पासवान, धर्मेंद्र कुमार अबोध, आशीष श्रीवास्तव, आनंद राठौर, अभिषेक कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े