ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरआयुक्त के तबादले के साथ मन के सौंदर्यीकरण की पहल ठंड बस्ते

आयुक्त के तबादले के साथ मन के सौंदर्यीकरण की पहल ठंड बस्ते

सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण का मामला पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद के तबादले के साथ ही ठंडे बस्ते में चला गया है। पिछले साल बनसीता एसोसिएट के आर्किटेक्ट विपुल कुमार ने मन सौंदर्यीकरण का डीपीआर...

आयुक्त के तबादले के साथ मन के सौंदर्यीकरण की पहल ठंड बस्ते
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSat, 25 Nov 2017 01:28 PM
ऐप पर पढ़ें

सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण का मामला पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद के तबादले के साथ ही ठंडे बस्ते में चला गया है। पिछले साल बनसीता एसोसिएट के आर्किटेक्ट विपुल कुमार ने मन सौंदर्यीकरण का डीपीआर नगर निगम को सौंपा था। इसके बाद तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त की पहल पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये देने को स्वीकृति दी थी। यही नहीं, पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये के भुगातन के लिए कार्ययोजना का प्रस्ताव भी मांगा था। इसी बीच पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त अतुल प्रसाद का तबादला हो गया। इसके बाद यह मामला फाइलों में दबकर रह गया। मालूम हो कि तत्कालीन प्रमंडलीय आयुक्त की पहल पर सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार कराया गया। मन की मापी कराकर अवैध कब्जे की भूमि को चिह्नित कर वहां पहले लाल झंडा गाड़ा गया। फिर वहां लोहे का पोल भी लगाया गया। साथ ही सिकंदरपुर रोड से अतिक्रमण को भी हटाया गया था। इसके साथ ही मन में कूड़े की डम्पिंग पर भी रोक लगाई गई थी। उनके तबादले के साथ ही इस इलाके में कूड़े की डम्पिंग शुरू हो गई है। मन रोड में तेजी से जमीन पर कब्जा भी शुरू हो गया है। सीमांकन के लिए गाड़े गए लोहे के पोल को भी उखाड़ा जा रहा है। मकानों का निर्माण भी तेज हो गया है। नगर निगम के अधिकारी इस ओर रुख नहीं कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के एडीवी एरिया में शामिल होने के कारण अब कहा जा रहा है कि यह इलाका स्मार्ट सिटी का एरिया है। इसलिए इसके अलग से सौंदर्यीकरण की योजना पर अमल की जरूरत नहीं है। वैसे, अभियंता महेंद्र सिंह बताते हैं कि इसका डीपीआर तैयार है। राशि उपलब्ध होते ही काम शुरू हो जाएगा। पावर ग्रिड से राशि की मांग के लिए पत्र लिखा गया या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। मालूम हो कि नगर निगम को इस इलाके में सड़क के किनारे पौधा लगाने और लाइटिंग के साथ वॉकिंग ट्रेक बनाने और लाइट लगाने का भी निर्देश दिया गया था। अब पूरा मामला फाइलों में ही दबा गया है।

इस संबंध में नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने बताया कि सिकंदरपुर मन के सौंदर्यीकरण की योजना दबी नहीं है। स्मार्ट सिटी के प्रपोजल में यह शामिल है। इसलिए पुरानी योजना पर फिलहाल पहल नहीं हो रही है। शीघ्र ही इसके अतिक्रमण व अन्य शिकायतों को दूर करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें